फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम दफ्तर के सामने प्रदर्शन

Mon, 13 Jul 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/कनालीछीना
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा ने सीमांत के किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सोमवार को डीएम दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि रबी की फसल का व्यापक नुकसान होने के बावजूद मनमाने ढंग से मुआवजा बांटा गया। फसली बीमा की राशि वसूल की जा रही है, लेकिन अब तक सहकारी समिति के किसी भी कर्मचारी ने किसानों के खेतों का निरीक्षण नहीं किया।
विज्ञापन


किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष नरेश जोशी के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने कहा कि ओलावृष्टि और बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा देते समय घोर लापरवाही बरती गई है। अधिकांश किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मुआवजे के लिए हर गांव में अलग-अलग मानक बना दिए हैं। जोशी ने कहा कि समस्या की जानकारी मुख्यमंत्री को भी दी गई लेकिन उनके स्तर से अब तक कोई समाधान नहीं किया गया। प्रदर्शन में किशन सिंह, दरपान राम, राजेंद्र सिंह, गिरीश जोशी, नरेंद्र रौतेला, बिमला देवी, नरेंद्र राम, मानमती देवी, लीला देवी आदि थे।

उधर, कनालीछीना के 58 गांवों को अब तक ओलावृष्टि और बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिला है। विधायक प्रतिनिधि संजय भंडारी ने डीएम को ज्ञापन भेजकर आरोप लगाया कि राजस्व विभाग ने बिना सर्वे किए क्षति का आकलन कर दिया। तहसील के रजिस्टार कानूनगो किशन राम ने बताया कि अभी कुछ गांवों के लिए राशि आनी बाकी है। पैसा आते ही मुआवजे का वितरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें