फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने सरमोली में होम स्टे की सराहना की

Thu, 14 Feb 2019 11:41 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
स्नो स्कीइंग बेसिक कोर्स के समापन पर प्रतिभागियों के साथ जिलाधिकारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदांडे ने क्षेत्र में अलग-अलग जगहों का भ्रमण कर विकास योजनाओं की जानकारी ली। बाद में उन्होंने ब्लॉक सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी बृहस्पतिवार को सरमोली गांव पहुंचे और वहां चल रही होम स्टे योजना का जायजा लिया। उन्होंने गांव में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए होम स्टे की सराहना की और इसे स्वरोजगार के लिए सबसे बेहतर साधन बताया। माटी संगठन और ग्रामीणों द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया। वहां माटी संगठन की कोआर्डिनेटर मल्लिका विर्दी, रेखा रौतेला, बसंती रावत, रामनारायण, दीप जोशी, त्रिलोक पाना आदि थे। बाद में जिलाधिकारी ने ब्लॉक सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम केएन गोस्वामी, तहसीलदार डॉ. ललित मोहन तिवारी, कमल उपाध्याय, प्रदीप चौहान, डॉ. प्रजापति, बीईओ भानू प्रताप सिंह आदि थे। 

स्नो स्कीइंग बेसिक कोर्स का समापन  
मुनस्यारी। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदांडे ने पं. नैन सिंह सर्वेयर माउंटेनियरिंग प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित स्नो स्कीइंग के बेसिक कोर्स का समापन किया। बलांती में संस्थान द्वारा 14 दिनी स्कीइंग बेसिक कोर्स का आयोजन किया गया था। इसमें 13 युवाओं और दो छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बेसिक कोर्स में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी रामायण, प्रीति, मयंक सिंह को डीएम ने पुरस्कृत किया। संस्थान की ओएसडी रीना कौशल धर्मशक्तू ने बताया कि बेसिक कोर्स के बाद प्रतिभागी जम्मू और मनाली से एडवांस कोर्स कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें