फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीपी मोड अस्पताल की अव्यवस्थाओं से डीएम नाराज

Mon, 21 Nov 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
मुनस्यारी अस्पताल में खामियों की फोटोग्राफी करते डीएम डा. रंजीत सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने पीपीपी मोड से संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई है। डीएम ने कहा कि मरीजों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए, वह नहीं मिल पा रही हैं। डीएम को डेंटल के उपकरणों में जंग लगी मिली। उन्होंने अस्पताल के अधूरे पड़े भवन की जांच करने एवं अस्पताल में साइलेंसर वाले जेनरेटर को लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि पिछले दिनों आयुक्त ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। अब उसी कड़ी में अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण शुरू कर दिया गया है। तहसीलदार को निर्देश दिए कि वह अस्पताल की रोज की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। डीएम ने कहा कि अस्पतालों की खामी को यदि तत्काल ठीक नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने अस्पताल परिसर में कई स्थानों की खुद फोटोग्राफी भी की। उनके साथ निरीक्षण में एसडीएम आरके पांडे, तहसीलदार खुशाल राम, थाना प्रभारी रोहतास सागर भी थे। 

मुनस्यारी महोत्सव की तैयारी पर चर्चा
28 नवंबर से होने वाले तीन दिनी मुनस्यारी महोत्सव की तैयारियों पर डीएम डा. रंजीत सिन्हा ने चर्चा की। 30 नवंबर तक चलने वाले महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे, जबकि इससे पहले 24 नवंबर से डाउनहिल माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर चांचरी प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रथम स्थान पाने वाले दस को 20 हजार, दूसरे स्थान वाले को 15 हजार और तीसरे स्थान वाले को 10 हजार रुपए का नगद इनाम दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने कहा कि मुनस्यारी महोत्सव में स्थानीय उत्पादों के स्टाल लगाए जाएंगे। बैठक में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर टोलिया, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत, विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल, तारा पांगती, कमलेश आर्या, एसडीएम आरके पांडे, डा. गोकर्ण जंगपांगी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें