फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धूमधाम से मनाई दीपावली, तीन करोड़ की हुई आतिशबाजी

Sat, 02 Nov 2024 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने विधि विधान से मां लक्ष्मी की पूजा, अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। लक्ष्मी पूजन के बाद नगर से लेकर कस्बों, गांवों में जमकर आतिशबाजी हुई। इस दौरान आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से रोशन हो गया। महालक्ष्मी पूजन के दिन करीब तीन करोड़ रुपये की आतिशबाजी हुई जबकि पर्व को लेकर पांच करोड़ रुपये के पटाखा कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन

दीपावली पर्व को लेकर लोगों ने पहले ही तैयारी पूरी कर ली थी। महालक्ष्मी पूजन के दिन शुक्रवार को सुबह से ही लोग इसकी तैयारी में जुटे रहे। जिला मुख्यालय सहित अन्य बाजारों में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे इससे रौनक रही। लोगों ने घरों को रंग-बिरंगे फूलों, बिजली की मालाओं से सजाया। शाम होते ही बच्चों ने घरों को दीयों से सजाया। नगर से लेकर गांव रंग-बिरंगी बिजली की मालाओं और दीयों की रोशनी से जगमगाता रहा। शाम को शुभ मुहूर्त पर जिला मुख्यालय के साथ ही थल, डीडीहाट, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, कनालीछीना, मुनस्यारी, धारचूला, झूलाघाट सहित जिले के सभी हिस्सों में लोगों ने मां लक्ष्मी का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की और एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी। लक्ष्मी पूजन के बाद जमकर आतिशबाजी हुई। लक्ष्मी पूजन पर जिले भर में तीन करोड़ रुपये की आतिशबाजी का अनुमान है। पटाखा कारोबारियों के मुताबिक दीपावली को लेकर अब तक जिले भर में पांच करोड़ रुपये का पटाखा कारोबार हुआ है।
-
कागजों और प्लास्टिक के ऐपण ने ली पारंपरिक ऐपण की जगह
पिथौरागढ़। दीपावली पर्व पर ऐंपण का विशेष महत्व है। आम तौर पर पूर्व में घरों, मंदिर और दहलीज को दीपावली पर्व पर पारंपरिक ऐपण से सजाया जाता था। गेरू की पट्टी में चावल के विस्वार या पहाड़ों में मिलने वाली खड़िया और कमेट से ऐपण बनाए जाते थे। आधुनिकता के दौर में पारंपरिक ऐपण अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। अब घरों में भी पारंपरिक ऐपण की जगत कागजों और प्लास्टिक के ऐपण ने ले ली है जो दुकानों में खूब बिक रहे हैं। कृत्रिम रंगोली भी घरों की शोभा बढ़ा रही है।
विज्ञापन

-
मंदिरों में भी हुई पूजा-अर्चना
पिथौरागढ़। दीपावली पर स्थानीय मंदिरों को भी सजाया गया। लोगों ने नगर के कामाक्षा, उल्का देवी, घंटेश्वर महादेव, शिव मंदिर, थलकेदार, मोस्टमानू, ध्वज सहित अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। सुबह से मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें