फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग क्रिकेटर राजेंद्र को सम्मानित किया

Tue, 20 Mar 2018 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोट
विज्ञापन
कनालीछीना में भारतीय दिव्यांग क्रिकेटर राजेंद्र सिंह धामी को सम्मानित करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अस्कोट के ख्वांकोट निवासी दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी राजेंद्र सिंह धामी 29 मार्च से 8 अप्रैल तक मुंबई में भारत-बांग्लादेश और नेपाल के बीच होने वाली त्रिकोणीय क्रिकेट शृंखला में भाग लेने के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं। इससे पहले राजेंद्र को कनालीछीना और जिला मुख्यालय में सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


बेहतर प्रदर्शन के बल पर भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में स्थान पक्का करने वाले राजेंद्र रविवार मुंबई रवाना हुए। शनिवार शाम जिला मुख्यालय में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष तपन रावत के नेतृत्व में युवाओं ने धामी को सम्मानित किया। रावत ने धामी को शाल ओढ़ाया। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामना दी। क्रिकेटर धामी ने अपने अनुभव युवाओं के साथ साझा किए।

स्वागत करने वालों में नितिन मारकाना, नरेश भंडारी, भवान बिष्ट, गौरव पंत, पारस मुंडेला, रोहित सामंत, विजय टम्टा, सूरज गिरी आदि शामिल थे। उधर, कनालीछीना क्षेत्र के लोगों ने भी क्रिकेटर धामी को सम्मान पूर्वक विदाई दी। इस दौरान पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश उपाध्याय, अनिल धामी, कमलेश पोखरिया आदि थे।
विज्ञापन


राज्य सरकार से एक अदद व्हील चेयर तक नहीं मिली
दिव्यांग क्रिकेटर राजेंद्र सिंह धामी भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम से कई अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, लेकिन अब तक प्रदेश सरकार राजेंद्र को एक अदद व्हीलचेयर तक उपलब्ध नहीं करा पाई है। दिव्यांग क्रिकेटर का कहना है कि व्हीलचेयर भी उन्हें मिल जाती तो अभ्यास करने में मदद मिलती। मुंबई रवाना होने से पहले कनालीछीना के लोगों ने धामी को आर्थिक सहयोग दिया है। क्रिकेट प्रेमियों ने प्रदेश सरकार से राजेंद्र को जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें