मुनस्यारी/गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। राजकीय महाविद्यालय मुनस्यारी और राजकीय महाविद्यालय गणाईगंगोली के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन में छात्र-छात्राओं ने बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
राजकीय इंटर कालेज सैंणरांथी में चल रहे मुनस्यारी डिग्री कालेज के विशेष शिविर का समापन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंजुला चंद ने किया। समापन में एनएसएस प्रभारी राजकमल किशोर, हेमंती बथियाल, विनीता महर, ग्राम प्रधान मंगल सिंह, मोहन राम, पुष्पा देवी, प्रधानाचार्य सत्येंद्र भंडारी आदि मौजूद थे। राजकीय महाविद्यालय गणाईगंगोली के एनएसएस शिविर के समापन में शिविरार्थियों ने डिग्री कालेज परिसर की सफाई की। समापन में हिमालयन ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, प्राचार्य डॉ. सीडी सूंठा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशीष अंशू, डॉ. मुनेश पाठक, प्रधान फकीर राम, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।