पिथौरागढ़। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर अटल उत्कृष्ट राइंका थरकोट बालाकोट में बच्चों के मध्य विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
प्रवक्ता राजेंद्र पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में दिव्या पहले, सोनम दूसरे, अंशिका, ईशा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में योगेश, हेमलता क्रमश: पहले, दूसरे जबकि वर्षा, निकिता ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया।
सीनियर वर्ग में पल्लवी रावल, जिया कार्की और हिमांशु, भाषण में आयुष, आदित्य, प्रियांशी, विज्ञान क्विज में अंशिका, आयुष, आदित्य, विज्ञान कविता में रचना, रवींद्र, शंकर, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में उमेश, रोशन, स्वयं ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं ने स्टेम लैब में विभिन्न मॉडलों के साथ प्रदर्शनी लगाई।
प्रवक्ता अनिल कुमार और प्रधानाचार्य बीसी पाठक ने भी जानकारी दी।
बेड़ीनाग में विज्ञान दिवस पर बच्चों ने बनाए मॉडल
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बाल विज्ञान खोजशाला में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों को रमन प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई।
विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने मानव उत्सर्जन तंत्र, सोलर सिस्टम, ग्लोबल वार्मिंग, वाटर प्यूरिफिकेशन, ह्यूमन आई आदि विषयों से संबंधित 33 मॉडल पेश किए। संचालन खोजशाला प्रभारी हरीश चंद्र और विज्ञान संचारक कमलेश जोशी ने किया। यहां डॉ. बालम सिंह बिष्ट, डॉ. बीना लोहिया, कमलेश पांडेय, पंकज पंत, हिमांशु उपाध्याय, महेंद्र सिंह, नरेश कुमार, दीपमाला रावल रहे।