फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बड़ी संख्या में मधुमक्खियों के मरने से मधुपालक परेशान

Sun, 02 Mar 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट/पिथौरागढ़। मौसम में आए परिवर्तन के कारण अत्यधिक संख्या में मधुमक्खियों की मौत हो रही है। इससे मौनपालक परेशान हैं। उनका कहना है कि यदि इसी तरह से मौनवंश मरते रहे तो मौन बॉक्स कमजोर हो जाएंगे।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में बड़ी संख्या में किसान मौनपालन कर रहे हैं। मार्च अप्रैल माह में मधुमक्खियों का बकछूट होता है। इसमें एक बॉक्स से आधी मधुमक्खियां नई रानी के साथ चली जाती हैं। इस बार फरवरी अंतिम सप्ताह में मौसम खराब होने से अचानक मधुमक्खियां मर रही हैं। इससे मौनपालनों की चिंता बढ़ गई है। मधुमक्खी विशेषज्ञ बलबीर सिंह खोलिया ने बताया कि मौसम में अचानक आए परिवर्तन से ऐसा हो रहा है। मौन बक्सों का ठंड से बचाव करने से ही इस समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें