फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर दिखी विविध संस्कृति

Thu, 01 Sep 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
एसएसबी के स्थापना दिवस पर छलिया नृत्य करते जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
11वीं वाहिनी एसएसबी डीडीहाट का 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जवानों और संदीक्षा वेलफेयर एसोसिएशन की महिलाओं ने कुमाऊंनी, मराठी और असम की सांस्कृतिक झलक दिखाई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सेनानी राजेश ठाकुर ने कहा कि इस वाहिनी की स्थापना 1 सितंबर 1964 में की गई थी। वर्तमान में भारत नेपाल सीमा की सबसे दुर्गम पोस्टों पर इस वाहिनी के जवान देश रक्षा का काम कर रहे हैं। रंगारंग कार्यक्रमों की शुरुआत कुमाऊंनी छलिया नृत्य से की गई। छलिया नृत्य में कई जवान झूम उठे। असम का पीहू डांस और मराठी नृत्य ने भी सबका मन मोहा। इंद्रजीत और कपिल की कामेडी ने सभी को लोटपोट कर दिया।

एसएसबी के स्कूल अंकुर के बच्चों ने फैंसी ड्रेस शो, एकल डांस प्रस्तुत किए। एसएसबी के स्वान दस्ते ने कई करतब दिखाए। विशिष्ट अतिथि अधिशासी अभियंता लोनिवि पीसी जोशी ने एसएसबी के अफसरों को स्थापना दिवस पर बधाई दी। इस मौके पर उप सेनानी किशन यादव, सहायक सेनानी आरके कुंभार, देवाशीष त्रिपाठी, पीएन सिंह, रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट हयात सिंह चुफाल सहित एसएसबी के जवान मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें