सड़क की दुर्दशा के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
थल-पांखू सड़क की दुर्दशा को लेकर बृहस्पतिवार को इलाके के लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने लोनिवि पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
उत्तम सिंह, कुंदन सिंह रौतेला, कल्याण राम, हीरा राम, गणेश राम, देब राम, होशियार सिंह, खड़क सिंह गोपाल राम, वैभव कुमार ने कहा कि यह सड़क आदिशक्ति कोकिला (कोटगाड़ी) के मंदिर को जाती है। 12 महीने सड़क पर मां के भक्तों की आवाजाही होती है, लेकिन लोनिवि कभी भी सड़क को दुरुस्त रखने के प्रति सजग नहीं दिखा। सड़क पर दो साल पहले किया गया डामर उखड़ चुका है। इसके अलावा स्क्रबर टूटने के साथ ही सड़क गड्ढों से पटी गई है।
सड़क पर चलना जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने सड़क की दशा सुधारने के लिए लोनिवि को 15 दिन का समय देते हुए कहा है कि उसके बाद विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनावों में वोट मांगने वाले नेताओं के सामने सड़क की दुर्दशा और नेताओं की चुप्पी के बारे में सवाल किए जाएंगे।