मतगणना स्थल का निरीक्षण करते डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे।
- फोटो : पिथौरागढ़
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।
उन्होंने नोडल अधिकारियों और अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना कक्ष में बैरिकेडिंग, जाली के अलावा बैठने के लिए पर्याप्त स्थान रखा जाए।
उन्होंने कहा कि कक्ष में कंप्यूटर, नेट कनेक्टिविटी, लाइट और अन्य व्यवस्थाएं यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि जो भी व्यवस्थाएं की जानी हैं, उन्हें 19 मई तक पूर्ण कर लें, ताकि मतगणना के दौरान कोई भी समस्या न आए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरडी पालीवाल, उपजिलाधिकारी सदर तुषार सैनी, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डीएस पांगती, सहायक नोडल मतगणना स्थल हरीश बथियाल आदि मौजूद थे।