फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव शुरू

Sat, 08 Dec 2018 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में आयोजित विज्ञान महोत्सव में प्रस्तुत मॉडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एलडब्ल्यूएस कन्या इंटर कॉलेज भाटकोट में जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव में जिले के विभिन्न स्कूलों के 120 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन


एससीईआरटी देहरादून के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के सहयोग से जिला विज्ञान प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित महोत्सव का उद्घाटन पिथौरागढ़ महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आरसी पांडे ने किया। विशिष्ट अतिथि निधि संस्था के निदेशक डॉ. सुनील पांडे ने आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मॉडल बनाने पर जोर दिया। जिला विज्ञान समन्वयक डॉ.विकास पंत और रमसा के संदर्भ व्यक्ति विनोद टम्टा ने विज्ञान महोत्सव की गतिविधियों की जानकारी दी।

विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में पंकज टम्टा, विनोद बसेड़ा, भरत शर्मा, संजय पुनेठा, अनिल कुमार, ललित धामी, मंजुला पांडे, संतोष भट्ट, डॉ. प्रतिभा बिष्ट, राजेंद्र उपाध्याय, डॉ. चंदन प्रसाद, गंगा पंत शामिल हैं। आयोजक मंडल के विरेंद्र कन्याल, डॉ. दीपक कापड़ी, नीरज जोशी, जीवन जोशी, मनोज पांडे, ललित जोशी, डीएन भट्ट, डॉ. गीता पंत आदि मौजूद थे। संचालन करन सिंह थापा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें