फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पर घात लगाकर हमला, हमलावर गिरफ्तार

Sat, 08 Dec 2018 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
घायल शिक्षक कैलाश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घर से विद्यालय जा रहे एक शिक्षक पर घात लगाकर हमला किया गया है। राजस्व पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है। शिक्षक की हालत गंभीर होने पर उन्हें अल्मोड़ा रेफर कर दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ ने हमलावर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 9 बजे राजकीय जूनियर हाईस्कूल पौसा में कार्यरत शिक्षक कैलाश पाठक पुत्र लीलाधर पाठक घर से विद्यालय जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में घात लगाकर बैठे कमल सिंह निवासी पोस्ताला ने उन पर लाठी-डंडों से वार कर दिया। सिर पर कई वार करने से शिक्षक बेहोश हो गए। उन्हें लोग बेड़ीनाग अस्पताल लेकर आए। डॉ. सिद्धार्थ पाटनी ने प्राथमिक इलाज के बाद शिक्षक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि शिक्षक के सिर पर गंभीर चोट है। नाक, कान से खून निकल रहा था।

राजस्व उप निरीक्षक महिमा भट्ट ने बताया कि हमलावर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हमले के कारणों का पता नहीं चला है। उधर, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर सिंह डसीला, नवीन चंद्र आर्या, पंकज कुमार पंत ने एसडीएम बेड़ीनाग को दिए पत्र में हमलावर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। शिक्षकों की सुरक्षा करने की भी मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें