फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जज ने भविष्य संवारने के टिप्स दिए

Wed, 21 Mar 2018 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
मुनस्यारी डिग्री कालेज में विद्यार्थियों को भविष्य सुधारने के टिप्स देते जिला जज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय मुनस्यारी में छात्र-छात्राओं की कॅरियर काउंसलिंग की गई। मुख्य अतिथि जिला जज राजेंद्र जोशी ने छात्र-छात्राओं को भविष्य संवारने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा औैर अभी से लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए प्रयत्न करना होगा।

विज्ञापन


जिला जज ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से गुरुजनों का आदर करने और उनके बताए मार्ग पर चलकर परिश्रम करने की अपील की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंजुला चंद ने मुख्य अतिथि जिला जज का स्वागत किया।

काउंसलिंग के दौरान स्वीटी, भावना बिष्ट, धीरेंद्र ने कई प्रश्न पूछे। जिला जज ने उनका समुचित मार्गदर्शन किया। इस दौरान डॉ. हेमंती बथयाल, विनीता महर, खिला कोरंगा, नरेश ग्वाल, राजकमल किशोर, भवान सिंह, कैलाश सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. रवि जोशी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें