फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एक बाल रोग विशेषज्ञ के भरोसे जिला अस्पताल

Tue, 08 Sep 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के अस्पतालों में बाल रोग विशेषज्ञों की उपलब्धता एक समान नहीं है। चंपावत जिला अस्पताल में एक विशेषज्ञ के तबादले के बाद अब केवल एक बाल रोग विशेषज्ञ रह गया है।
विज्ञापन

टनकपुर उप जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ का पद लंबे समय से रिक्त है। यहां के बच्चों को इलाज के लिए खटीमा या हल्द्वानी जाना पड़ता है, जिससे उनका समय और धन बर्बाद होता है। जिला अस्पताल चंपावत की बाल रोग ओपीडी में रोजाना 60 से 70 बच्चे उपचार के लिए पहुंचते हैं। जुलाई में दूसरे बाल रोग विशेषज्ञ संजीव कुमार की तैनाती हुई थी, जिससे दबाव कम हुआ था। उनके तबादले के बाद मरीजों का दबाव फिर बढ़ गया है। अभिभावकों को बच्चों की जांच और परामर्श के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
-
जिला अस्पताल में तैनात दूसरी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार की पदोन्नति होने पर जुलाई माह में चले गए थे। वर्तमान में अस्पताल में तैनात दूसरी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजूनाथ बच्चों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एचएस ह्यांकी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल चंपावत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें