फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सार्वजनिक शौचालय में कब्जा

Sun, 06 Nov 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में चिकित्सा समिति की बैठक लेते डीएम डा. रंजीत सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने जिला अस्पताल के सार्वजनिक शौचालय में अवैध कब्जा होने पर गहरी नाराजगी जताते हुए सार्वजनिक शौचालय को खाली नहीं करने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। डीएम के निरीक्षण में सामने आया कि जिला अस्पताल के एक शौचालय को स्टोर रूम बना दिया गया है। कई कमरे स्टोर रूम के रूप में प्रयोग किए जा रहे हैं। डीएम ने तीन दिन के भीतर स्टोर रूम खाली करने के निर्देश प्रमुख चिकित्साधीक्षक को दिए।
विज्ञापन


इसके बाद डीएम ने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां एक साल से जनरेटर का उपयोग नहीं करने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने महिला अस्पताल में अनधिकृत रूप से वाहनों को पार्क करने के मामले में एसडीएम सदर और पुलिस क्षेत्राधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने अस्पतालों में गंदगी करने वालों को सीसीटीवी के माध्यम से चिन्हित करने के निर्देश दिए और उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

इससे पहले चिकित्सा प्रबंध समिति की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती, प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या की जानकारी हासिल की। डीएम ने कहा जिले के पुरुष और महिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा मिले, इसकी जिम्मेदारी चिकित्सा प्रबंध समिति की है। उन्होंने 15 दिन के भीतर दोनों अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार लाने की हिदायत दी। डीएम ने कहा जिला महिला अस्पताल में क्षमता से अधिक मरीज आ रहे हैं। जगह की कमी को दूर करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है। समिति 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। डीएम ने कहा दोनों अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। वह 15 दिन बाद फिर चिकित्सा प्रबंध समिति की बैठक लेंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आशीष चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी यूएस अधिकारी, प्रमुख चिकित्साधीक्षक केएस मेहता, प्रबंध समिति के सदस्य महेश मखौलिया, प्रेम सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें