फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Fri, 22 Dec 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। युवा कल्याण विभाग की ओर से जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ में अंडर 14, 17 एवं 19 आयुवर्ग में बालक-बालिकाओं की ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

स्टेडियम में आयोजित अंडर 14 बालकों के अलग-अलग भार वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में ऋषभ सिंह, अमन खनका, विराट ओली, विवेक सिंह, आर्यन सिंह प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में माही जोशी, यशिका पाठक, संगीता भंडारी, मानसी, पायल बिष्ट, कनिष्का बोनाल, सौम्या भट्ट जीतीं। अंडर-17 बालिका वर्ग में अंकिता भंडारी, दिव्या, काजल, अनीशा कोहली, अंकिता, शिवानी प्रथम स्थान पर रहीं। बालकों में अश दिगारी, पवन लुंठी, संजय, आयुश, लक्की कुमार, विवेक ने बाजी मारी। अंडर -19 बालक-बालिका में प्रकाश धामी, मयंक, आयुष, योगेश धामी और रिया, रिया महरा प्रथम रहे। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी डीएन द्विवेदी, दीपक चंद्र भट्ट, प्रभुदत्त जोशी, सतीश पंत, मनोज रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें