फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीड़ाजड़ी को लेकर विवाद, धारचूला में प्रदर्शन

Fri, 18 May 2018 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
धारचूला में कीड़ाजड़ी के विदोहन को लेकर उपजे विवाद को लेकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उच्च हिमायली क्षेत्र रपक्या धुरा में खेत जम्कू गांव के लोगों ने कथित रूप से खिम और कंज्योती वालों को कीड़ाजड़ी खोदने से रोका, जिस पर खेत एवं सुवा क्षेत्र के लोगों के बीच झड़प हो गई। आरोप है कि खेत गांव के लोगों ने सुवा वालों के टेंट फाड़ दिए और महिला पुरुषों को मारपीट कर भगा दिया। घबराए लोगों ने धारचूला तहसील में आकर तहसीलदार से गुहार लगाई प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


तहसीलदार ललित मोहन तिवाड़ी ने पुलिस और वन विभाग के लोगों को बुलाकर क्षेत्र प्रमुख राधा बिष्ट के समक्ष समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन खेत एवं जम्कू के लोग नहीं माने। नाराज लोगों ने तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया। शीघ्र आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की। कंज्योती के दौलत सिंह ने बताया कि खिम कंज्योती के लोग 30 सालों से रपक्या धुरा में कीड़ाजड़ी खोदने जाते हैं। इस बार खेत जम्कू के लोग अचानक उनके टेंट में घुस गए और ये जंगल हमारा है, कहकर मारपीट करने लगे। विरोध करने पर उनके टेंट को फाड़ दिया और सामानों को तितर-बितर कर दिया, उनके साथ मारपीट की तथा अभद्र व्यवहार किया।

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि पुलिस, प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिस कारण ग्रामीणों में भय का माहौल है। प्रदर्शन में रमेश बिष्ट, दलीप सिंह, कुंदन सिंह, मंजू देवी, सूना देवी, तुलसी देवी, शेर सिंह योगेंद्र मदन सिंह, मोहन सिंह ज्ञान सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें