फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पालिका की बोर्ड बैठक पर विकास के मुद्दों पर चर्चा

Sun, 01 Nov 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक हुई। इसमें नगर के विकास के लिए कई निर्णय लिए गए। बताया कि सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल के यूथ फाउंडेशन सेना, अर्ध सुरक्षा बल, पुलिस सहित अन्य भर्तियों की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रशिक्षण दे रहा है। प्रशिक्षण में पालिका की ओर से सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण बरात घर और दीन दयाल उपाध्याय पार्क में दिया जाएगा। बैठक में तय हुआ कि अपशिष्ट प्रबंधन को और बेहतर करने के लिए हीलिंग हिमालय फाउंडेशन पालिका को निशुल्क सहयोग देगी। बैठक में नगर के विकास, कर संग्रहण से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सभासद प्रेमा चिल्कोटी, गीता अधिकारी, बबीता प्रहरी, पूजा वर्मा, मणिप्रभा तिवारी, रोहित बिष्ट, नंदन तड़ागी, दिनेश बर्दोला, गौरव पांडेय, जीवन कलौनी, जूनियर इंजीनियर आशीष धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें