फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सुरक्षा दीवार न बनने से मापा के आपदा प्रभावित परेशान

Mon, 19 Oct 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। विकासखंड के आपदा प्रभावित मापा गांव में भूस्खलन अब भी जारी है। सुरक्षा दीवारों का निर्माण न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। बीते मानसूनकाल में गांव के नीचे की सुरक्षा दीवारें ढह गई थीं जिससे भूस्खलन शुरू हुआ। ग्रामीणों ने तब सुरक्षा दीवार लगाने की गुहार लगाई थी। प्रशासन ने जल्द निर्माण का दावा किया था लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीण कैलाश और रमेश ने कहा कि आपदा के समय राहत के दावे सिर्फ कागजों में रह जाते हैं। जिला पंचायत सदस्य भावना दानू ने प्रशासन पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुरक्षा दीवारें नहीं बनीं तो आपदा प्रभावितों को साथ लेकर जिला मुख्यालय में धरना दिया जाएगा।
-

आपदा से क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों का स्थलीय निरीक्षण कर आंकलन जिला मुख्यालय भेजा गया है। आपदा मद से धनराशि मिलते ही सुरक्षा दीवारों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। -कमलेश बोरा, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग, धारचूला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें