पिथौरागढ़। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र ने बताया कि उद्योग निदेशालय देहरादून की ओर से भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्था वाराणसी में तीन वर्षीय हैंडलूम एंड टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा कोर्स कराने के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन जिला उद्योग केंद्र पिथौरागढ़ में जमा करा सकते हैं। जमा करने की अंतिम तिथि 29 जून 2020 है। इसके अतिरिक्त उन्होंने अवगत कराया है कि तीन वर्षीय हैंडलूम एंड टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा कोर्स के लिए अनु जाति अभ्यर्थी की उम्र 1 जुलाई 2020 को 15 से 23 वर्ष एवं अनु जनजाति अभ्यर्थी की आयु 15 वर्ष से 25 वर्ष होनी चहिए।
अभ्यर्थी हाईस्कूल तथा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हो, अभ्यर्थी उत्तराखंड राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए। आवेदन प्रमाण पत्र, प्रार्थना पत्र के साथ प्रस्तुत करना होगा। संस्थान प्रवेश के लिए चयन में बुनकर परिवार के आवेदकों को वरीयता दी जाएगी। अभ्यर्थी को सभी प्रमाण पत्र की प्रमाणित प्रतियां आवेदन के साथ संलग्न करना होगा। संस्थान प्रथम वर्ष के लिए 1000 रुपये और द्वितीय वर्ष के लिए 1100 एवं तृतीय वर्ष के लिए 1200 मानदेय दिया जाएगा। इस धनराशि का 50 प्रतिशत भारत सरकार एवं 50 प्रतिशत राज्य सरकार की ओर से दिया जाएगा।