पिथौरागढ़ संघ भवन में धरना देते डिप्लोमा इंजीनियर। संवाद
पिथौरागढ़। जिले भर के डिप्लोमा इंजीनियरों ने कार्य बहिष्कार करते हुए धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
डिप्लोमा इंजीनियरों ने जिला मुख्यालय में संघ भवन के साथ ही डीडीहाट, धारचूला और बेड़ीनाग में धरना दिया। उन्होंने कहा कि वेतमान, पदोन्नति, स्थानांतरण सहित अन्य 27 सूत्री मांगों पर सरकार ने उन्हें झूठे आश्वासन दिए। मजबूरन उन्हें कार्य बहिष्कार करते हुए आंदोलन करना पड़ रहा है। अब वे किसी तरह के झूठे आश्वासनों में नहीं आएंगे। सभी मांगें पूरी होने के बाद भी वे काम पर लौटेंगे। धरना देने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप नेगी, मनीष पंत, दिनेश जोशी, मनोज उपाध्याय, संजय वर्मा, तनुजा तिवारी, कमलेश भट्ट, महिमा पंगरिया सहित कई इंजीनियर शामिल रहे। संवाद