फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढीलम गांव के लोगों की दिवाली इस बार भी अंधेरे में

Tue, 10 Nov 2015 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतीकरण का आश्वासन मिलने के बाद भी ढीलम गांव तक बिजली पहुंचाने का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है। इस दिवाली में भी लोगों को अंधेरे में रहना पड़ेगा। गोरीपार क्षेत्र के लोगों ने एक माह पूर्व तमाम समस्याओं को लेकर सामूहिक रूप से अनशन पर बैठने का ऐलान किया था। तब एसडीएम की मौजूदगी में हुई बैठक में यह किया गया कि ढीलम गांव में जल्दी ही बिजली पहुंचा दी जाएगी। गोरीपार के लोगों के आंदोलन में ढीलम गांव को बिजली पहुंचाने की मांग भी शामिल थी।
विज्ञापन

गांव के 50 परिवारों को उम्मीद थी कि इस बार दिवाली तक उनके घर रोशन हो जाएंगे लेकिन विभाग तथा सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया है। गांव के समाजसेवी अर्जुन सिंह देवली ने बताया कि विद्युत के ईई, डीएम और मुख्यमंत्री तक इस समस्या को पहुंचा चुके हैं। अब गांव के लोग विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे। विद्युत विभाग के एसडीओ नीरज पांडे ने बताया कि ढीलम गांव को बिजली की सुविधा देने की प्रक्रिया चल रही है। जल्दी ही लोगों की यह समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ढीलम गांव को विद्युतीकृत करने का प्रस्ताव तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें