फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंया से मिला दीजो आज...

Sun, 29 Jan 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बैठकी होली गायन करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में रविवार को बैठकी होली का आयोजन हुआ। गायकों ने राग भैरवी, सहाना, देश, विहाग, काफी, जंगला काफी में कई होलीगीत प्रस्तुत किए। बैठकी होली की शुरुआत-जय जय गिरिराज महारानी, सैंया से मिला दीजो आज गीत से हुई। उसके बाद गायकों ने भक्ति और प्रेम पर आधारित कई गीत प्रस्तुत किए। बैठकी होली गायन के समय मुख्य रूप से हारमोनियम और तबला में संगत दी जाती है।
विज्ञापन


बुजुर्ग होली गायक केदार दत्त भट्ट ने-का विधि फाग रचायो मोहन मन लीनो, बंशी नागिन सौं, मुरली नागिन सौं गीत सुनाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके अलावा भगवान शिव, कृष्ण, राम, विष्णु की स्तुति में भी होलीगीत प्रस्तुत किए। इस दौरान गजेंद्र अधिकारी, केबी कर्नाटक, मुन्ना गिरी गोस्वामी, बीबी पांडे, केदार खर्कवाल, प्रमोद पांडे आदि मौजूद रहे। जिला मुख्यालय में हर रविवार को बैठकी होली के कार्यक्रम हो रहे हैं।

वसंत पंचमी के बाद बैठकी होली के गीतों में शृृंगार रस का पुट आने लगेगा, जबकि मुख्य होली आने तक गीतों के बोल बदल जाएंगे। तब धूम और मस्ती वाले गीत गाए जाएंगे। शुरुआत में भगवान की स्तुति वाले गीत गाए जाते हैं। गंगोलीहाट, बेड़ीनाग और डीडीहाट में भी बैठकी होली के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें