फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: एक चिकित्सक के भरोसे डीडीहाट का सीएचसी

Fri, 12 Jan 2024 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ केंद्र डीडीहाट। संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। सरकार भले ही पहाड़ की स्वास्थ्य सुविधा को बेहतरीन बनाने के दावे कर रही हो परंतु डीडीहाट का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक चिकित्सक के भरोसे चल रहा है। इस अस्पताल पर एक लाख से अधिक की आबादी निर्भर है। इसके बाद भी सरकार व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कोई प्रयास नहीं कर रही है।
विज्ञापन








डीडीहाट के सीएचसी में चिकित्सकों के आठ पद स्वीकृत हैं।
वर्तमान में अस्पताल में मात्र एक महिला चिकित्सक कार्य कर रही हैं। आयुष विभाग में कार्यरत बीडीएमएस चिकित्सक भी मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनका उपचार कर रहे हैं। एक मात्र महिला चिकित्सक को ओपीडी के अलावा रात की ड्यूटी और प्रसव के लिए आ रही महिलाओं के प्रसव कराने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोग चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने के लिए कई बार धरना प्रदर्शन कर चुकी हैं। इसके बाद भी कुंभकर्णी नींद में सोई सरकार की आंखें नहीं खुल रही हैं।
-
इनसेट कोट-
डीडीहाट में एमबीबीएस के दो डाक्टरों के पद स्वीकृत हैं। एक डाक्टर की शादी की वजह से अवकाश पर हैं। महिला चिकित्सक और आयुष के चिकित्सक मरीजों का उपचार कर रहे है। गंभीर मामले आने पर मरीज को पिथौरागढ़ रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएस ह्यांकी, सीएमओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें