डीडीहाट पालिका में शामिल करने का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
नगरपालिका डीडीहाट में कांडे बरला गांव को शामिल करने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय में पहुंचकर ज्ञापन दिया।
ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख और कांडे बरला निवासी अजीत डसीला के नेतृत्व में कई लोगों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट मनुज गोयल के कार्यालय में पहुंचकर नगर पालिका डीडीहाट में गांव को शामिल करने का विरोध कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि बिना उनकी सहमति से कांडेबरला ग्राम सभा को डीडीहाट नगर पालिका में शामिल किया जाना अनुचित है।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने ग्रामसभा की खुली बैठक में नगर पालिका में शामिल अपनी ग्रामसभा को तत्काल पालिका से हटाने का प्रस्ताव पास कर शासन को भेजा है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू डसीला, ग्राम प्रधान देवकी देवी, मोहनी देवी, रवि डसीला, पुष्कर सिंह डसीला, लोकेश डसीला, ललित राम, नंदा देवी, हंसा देवी, विमला डसीला, श्याम सिंह डसीला, राजेंद्र डसीला, लक्ष्मण सिंह डसीला, राजेंद्र सिह मौजूद थे।