फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएमएस ने किया फाइनल में प्रवेश

विज्ञापन
डीडीहाट में क्रिकेट मैच खेलने को तैयार टीमों के खिलाड़ी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शनिवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में जेएमएस ने कनालीछीना क्रिकेट क्लब को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

जीआईसी खेल मैदान आयोजित की जा रही इस क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल में कनालीछीना क्रिकेट क्लब और जेएमएस के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए जेएमएस की टीम ने 15 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा उतरी कनालीछीना की शुरुआत बेहद खराब रही। पूरी टीम 12 ओवर में 37 रन पर आउट हो गई। जेएमएस के चंदू मेहता ने तीन ओवर में पांच रन देकर सात विकेट लिए। फाइनल मुकाबला जेएमएस और पिथौरागढ़ के बीच खेला जाएगा। निर्णायक सौरभ, राज और स्कोरर युवराज रहे। आंखों देखा हाल सीबीएस कन्याल, संजू पंत, संजय चौहान, जगदीश अकेला ने सुनाया। मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी, राजेंद्र चुफाल रहे। इस दौरान सुनील साह, विक्रम बिष्ट, भुवनेंद्र भंडारी, दान सिंह कन्याल, मनोज साह, रवि डसीला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें