डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पीएमजीएसवाई की डीडीहाट-भनड़ा की सड़क 15 साल से देखरेख के अभाव में बदहाल हो गई है।
करीब 17 किमी सड़क डीडीहाट-भानड़ा 2007-08 में बनकर तैयार हो गई थी। तब से इसके रखरखाव को कोई कार्य नहीं किए गए, जिस कारण करीब चार किमी सड़क कई जगह बदहाल हो चुकी है। सड़क पर गहरे गड्ढे बने हैं। इनकी चपेट में आकर कई दोपहिया वाहन सवार चोटिल हो चुके हैं।
सड़क डीडीहाट से ग्राम सभा कांडा, बरला, बलगड़ी, सिटोली, लोहार गांव के साथ ही पॉलीटेक्निक कॉलेज को भी जोड़ती है। बदहाल हो चुकी सड़क के कारण पांच हजार से अधिक की आबादी परेशान है।
-
सड़क कटिंग का नहीं मिला मुआवजा
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट-भनड़ा सड़क कटिंग का मुआवजा ग्रामीणों को नहीं मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के लिए भूमि दी, लेकिन उसका मुआवजा नहीं मिला है। बदहाल हो चुकी सड़क अब जानलेवा हो चुकी है। कई लोग चोटिल हो गए हैं। संवाद
- तीन सादे कोट
इस मामले में पीएमजीएसवाई को कई बार जानकारी दी गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इस सड़क को लोनिवि को हस्तांतरित किया जाना चाहिए। - गणेश कन्याल, पूर्व प्रधान भनड़ा।
डीडीहाट-भनड़ा सड़क के सुधार और मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव हर वर्ष भेजा जाता है, लेकिन प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिली है। - गुरमीत सिंह, एई, पीएमएसवाई।
पीएमजीएसवाई और लोनिवि को सड़क हस्तांतरित करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही लोनिवि को सड़क हस्तांतरित कर सड़क सुधार कार्य कराया जाएगा। - बिशन सिंह चुफाल, विधायक।
-