फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रेय आप ही लो पर जनता की मांगों को पूरा कर दो : मयूख

Fri, 10 Nov 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मयूख महर, विधायक पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर ने भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी के श्रेय लेने वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। विधायक महर ने जिलाध्यक्ष जोशी के बयान का स्वागत करते हुए कहा है कि कांग्रेस श्रेय नहीं लेना चाह रही है। उन्होंने कहा है कि श्रेय आप ही लो पर जनता की ज्वलंत मांगें हवाई सेवा और बेस अस्पताल शुरू हो यह जरूरी है।
विज्ञापन

बता दें कि भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कांग्रेस पर श्रेय लेने के लिए धरना देने का बयान दिया था। इस पर विधायक मयूख ने कहा है कि उन्हें श्रेय नहीं चाहिए। यदि यह मांगें पूरी हो जाती हैं तो वह मंच से मुख्यमंत्री और भाजपा का आभार प्रकट करने से भी हिचकिचाहट महसूस नहीं करेंगे।
विधायक ने कहा कहा है कि पिथौरागढ़ के विकास के लिए तो उन्होंने मुख्यमंत्री के लिए पिथौरागढ़ की सीट छोड़ने की भी पेशकश की थी। मुख्यमंत्री से उनके गृह जनपद के विकास को लेकर बहुत उम्मीद थी। पिथौरागढ़ का विकास होना चाहिए। विकास का श्रेय भाजपा ही ले, लेकिन ये मांगें जायज और जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें