मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के विभिन्न क्षेत्रों में नंदा अष्टमी के पावन पर्व पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। शनिवार को नंदा देवी मंदिर मेला परिसर डाडाधार में मेले का आयोजन किया गया। मेले में मुख्य अतिथि दीपा धामी रही। मां नंदा की पूजा अर्चना के बाद मेले का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि के साथ सरोज धामी, मयंक धामी और मंदिर कमेटी अध्यक्ष देव सिह पापड़ा की उपस्थिति में ढुसका-चांचरी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में बड़़ी संख्या में स्थानीय कलाकारों ने हिस्सा लिया। कलाकारों की इस पारंपरिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुती ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार की घोषणा की गई है। कार्यक्रम का संचालन प्रेम सिंह पापड़ा और भीम राम ने किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया, ब्लाक अध्यक्ष दान सिंह बगरी, हीरा चिराल, छत्र खत्री, शंकर धर्मशक्तू, तेज सिंह पापड़ा, तुषार बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।