जनजाति कल्याण परिषद के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश रावत के पहली बार यहां पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। रावत का जौलजीबी, बलुवाकोट, बरम, कालिका में लोगों ने फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया।
ब्लाक सभागार में हुए कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर ने कहा कि कैलाश ने इस क्षेत्र की भरपूर सेवा की है। आज मुख्यमंत्री ने उनको बड़ा ओहदा देकर उनकी निष्ठा का सम्मान किया है। पूर्व प्रमुख होशियार खैर, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस विश्वास के साथ उनको जिम्मेदारी दी है उसका निर्वाह करेंगे। कार्यक्रम में दशरथी खैर, महेंद्र धामी, शंकर गर्ब्याल, नृप सिंह, विजय फिरमाल, राम सिंह रौतेला, डुंगर सिंह दानू, दौलत पाल आदि कार्यकर्ता थे।