फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला में बारिश का कहर, चार मकान टूटे

Sun, 14 Aug 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
धारचूला के ग्वालगांव में बारिश के दौरान टूटा मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 तहसील क्षेत्र में शनिवार रात हुई भारी बारिश से तबाही मची है। बारिश के दौरान चार मकान टूट गए। नगर के ग्वालगांव वार्ड में तेज बारिश के समय लक्ष्मण राम का मकान टूट गया। मकान के अंदर बैठी लक्ष्मण राम की पत्नी पुष्पा देवी को गंभीर चोट आ गई। मकान में रखा सारा सामान नष्ट हो गया है। पीड़ित परिवार ने अन्यत्र शरण ले रखी है। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आपदा मद से धनराशि दी जाए। उन्होंने कहा कि परिवार के सामने आवास और भोजन की समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन

उधर, ढूंगातोली गांव में भागू देवी, भानु राम और गगन राम का चार कमरों का बारिश से टूट गया। तीनों एक ही मकान में रहते थे। ग्राम प्रधान डमर सिंह ने घटना की सूचना राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश धामी को घटना के तुरंत बाद दे दी थी लेकिन वह सूचना मिलने के बाद भी मौके पर नहीं गए। इस मामले की जानकारी अब प्रभावितों ने एसडीएम एसके पांडे को दे दी है। धारचूला तहसील क्षेत्र में शनिवार की रात 48 मिलीमीटर वर्षा हुई। इससे महाकाली का जलस्तर बढ़ गया है। कई जगह भूकटाव भी होने लगा है। प्रशासन ने अभी भी क्षेत्र में अलर्ट जारी कर रखा है और सभी राजस्व उपनिरीक्षकों से संवेदनशील स्थानों पर नजर रखने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें