फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणाईगंगोली में बीएसएनएल की सेवा एक माह से ठप

Sun, 14 Aug 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
बीएसएनएल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 बीएसएनएल की संचार सेवा एक माह से ठप है। व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।  बेड़ीनाग और गणाईगंगोली के बीच ओएफसी की लाइन कटा होना बताया जा रहा है। 15 जुलाई से बाधित संचार सेवा को बहाल करने के कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ब्रॉडबैंड सेवा काम न करने से बैंक, पोस्टआफिस, ट्रेजरी के साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में काम प्रभावित हो रहा है। जिन इलाकों में केवल बीएसएनएल का नेटवर्क काम करता है, वहां के लोग खासे परेशान हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, व्यापारी हरीश मेहता, गोविंद बल्लभ पंत, गिरीश उपाध्याय, प्रकाश राम, कृपाल बोरा, रमेश नियोलिया ने कहा है कि संचार सेवा ठप होने से कई इलाके अलग-थलग पड़ गए हैं। इन लोगों ने तीन दिन के भीतर संचार सेवा बहाल न होने पर बीएसएनएल के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें