फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ कर्मियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कार्यवाही के लिए धरना

विज्ञापन
पिथौरागढ़ डीएम कार्यालय में धरना देते यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य कर्मियों के लिए खराब सुरक्षा सामग्री भेजने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शासन-प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को भी ध्यान में नहीं रखा। डीएम ने खुद मामले को पकड़ा, लेकिन इसके बाद भी दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की सकी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीएम कार्यालय में शासन-प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन ने जिले में कोरोना महामारी को अवसर में बदल दिया। इसके तहत स्वास्थ्य कर्मियों के लिए घटिया सुरक्षा सामग्री और उपयोग किए जा चुके हैंड ग्लव्स, सिरिंज की खरीद कर उनकी जान के साथ खिलवाड़ किया गया।
ये काम पिथौरागढ़ की जनता के साथ भी खिलवाड़ है। डीएम ने धारचूला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान खुद ही मामले को पकड़ा, लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बावजूद दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

कुंभ मेला हरिद्वार में कोविड टेस्ट घोटाले की तरह यहां भी कोविड के नाम पर फर्जीवाड़ा हुआ है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर जल्द ही दोषियों का नाम उजागर कर कार्रवाई नहीं की गई तो युवा कांग्रेस आंदोलन करेगी। धरना, प्रदर्शन में प्रदेश सचिव करन सिंह, जिला महामंत्री प्रकाश देवली, शिवम पंत, रवि कन्याल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें