फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, लोगों ने की जमकर खरीदारी

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में लोगों ने खिले- बताशे खरीदे। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धनतेरस से पहले पिथौरागढ़ बाजार में काफी भीड़ रही। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों से आए लोगों ने जमकर खरीदारी की। नगर में सर्वाधिक भीड़ सजावट, इलेक्ट्रॉनिक, रेडीमेड गारमेंट्स और मिठाई की दुकानों में देखी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांधी चौक, सिमलगैर, नया बाजार, पुराना बाजार, टकाना सहित कई अन्य स्थानों में लोगों की काफी भीड़ रही। लोगों ने दीपावली को लेकर बर्तन, सजावटी सामान, मिठाई, फल सब्जियों और कपड़ों की जमकर खरीदारी की। नगर के कई स्थानों पर लोगों की काफी भीड़ रही। देव सिंह मैदान स्थित पटाखा बाजार से लोगों ने आतिशबाजी के सामान की खूब खरीदारी की। गांधी चौक, सिमलगैर में भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को आवाजाही करने में काफी दिक्कत हुई।
दिन में ही खत्म हो गए एटीएम के रुपये
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में धनतेरस से एक दिन पहले भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुबह से ही बैंक और एटीएम में लोग रुपये निकालने के लिए जुट गए थे। इसके चलते अधिकांश एटीएम में कैश खत्म हो गया। पीएनबी के बैंक रोड स्थित एटीएम में दिन में 12 बजे ही 20 लाख रुपये खत्म हो गए। इसके बाद एटीएम का शटर गिरा रहा। इससे लोगों को कैश के लिए भटकना पड़ा।
विज्ञापन

व्यापारियों के चेहरे खिले
पिथौरागढ़। नगर में त्योहारी सीजन में भीड़ से व्यापारियों के चेहरे खिले। व्यापारियों का कहना है कि लोग कोरोना को भूलकर खरीदारी को आ रहे हैं अच्छी बात है। व्यापारियों का कहना है कोरोना काल में व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। उन्होंने कहा ऐसा ही रहा तो नुकसान की भरपाई होने की उम्मीद है।
लोगों ने जमकर की सोने की खरीदारी
पिथौरागढ़। धनतेरस से एक दिन पूर्व आभूषणों की दुकानों में भी लोगों की काफी भीड़ देखी गई। त्योहारी सीजन में लोगों ने सोने, चांदी की लक्ष्मी, गणेश की मूर्तियों और आभूषणों की खरीदारी की। आभूषणों की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ से व्यापारी काफी खुश दिखे।
नगर में जाम से लोग परेशान
पिथौरागढ़। त्योहारी सीजन में नगर में भीड़ के बाद बैंक रोड, सिल्थाम, नगरपालिका तिराहा, टकाना, वड्डा स्टेशन सहित कई स्थानों पर छुटपुट जाम लगा रहा। यातायात ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
टनकपुर में भी धनतेरस की रौनक
टनकपुर में भी धनतेरस पर बृहस्पतिवार को बाजार में खासी रौनक रही। बर्तन से लेकर फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वेलरी की दुकानों में ग्राहकों की खासी भीड़ रही। बाजार भी रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमग रहा। लोगों ने पूजा के लिए गणेश, लक्ष्मी के साथ ही चांदी के सिक्के भी खरीदे। दीपावली से दो दिन पहले पड़ने वाले धनतेरस पर्व पर शहर के मुख्य बाजार में दोपहर बाद खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। सबसे अधिक भीड़ बर्तनों की दुकानों पर नजर आई। मिठाई, नमकीन की दुकानों को अच्छी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें