विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल की विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में खिलेश कुमार ने बालक वर्ग और पीहू कन्याल ने बालिका वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियनशिप अपने नाम की। सब जूनियर में कृष्णा और मानसी ने चैंपियनशिप जीती।
जीआईसी के खेल मैदान में दो दिवसीय ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिता की ब्लाॅक प्रमुख बबीता चुफाल ने शुरूआत कराई। इसमें 100 से अधिक एथलीटों ने प्रतिभाग किया।
माध्यमिक स्तर पर बालक वर्ग में विवेक सिंह और बालिका वर्ग में मानसी चौहान चैंपियन रही। माध्यमिक स्तर में न्याय पंचायत धनियाखान ने 269 अंकों के साथ पहला स्थान, दूनाकोट ने 142 अंकों के साथ दूसरा स्थान, अठखेत ने 84 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बेसिक स्तर में अठखेत ने पहला, धनियाखान ने दूसरा और दूनाकोट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ब्लाॅक खेल समन्वयक किशोर साह और बेसिक के ब्लाॅक खेल समन्वयक विरेंद्र कन्याल की देखरेख में खेल संपन्न हुए। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।