मदकोट के फगुवा में स्कबर में धंसा ट्रक।
- फोटो : पिथौरागढ़
जौलजीबी-मदकोट मार्ग पर फगुवा के पास स्क्रबर में एक कैंटर के टायर धंस गए। दूसरे ट्रक में सामान लोड कर मदकोट लाया गया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
मंगलवार सुबह एक कैंटर हल्द्वानी से सीमेंट लेकर मदकोट आ रहा था। सुबह करीब 11 बजे मदकोट से तीन किमी पहले फगुवा के पास स्क्रबर से गुजरते समय स्क्रबर धंस गया। कैंटर के पिछले टायर स्क्रबर में फंस गए।
मदकोट से दूसरा वाहन भेजकर उसमें सीमेंट लोड कर मदकोट लाया गया। मदकोट के ग्राम प्रधान हरीश उप्रेती ने कहा है कि स्क्रबर का निर्माण एक महीने पहले ही किया गया था। एक ही महीने में स्क्रबर के धंसने से गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। उन्होंने कहा सड़क निर्माण के कार्य में इस तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।