फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामी बने पिथौरागढ़ छात्रसंघ के अध्यक्ष

Thu, 01 Oct 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सबसे बड़े एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वतंत्र उम्मीदवार जगदीश धामी छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने एबीवीपी के महेंद्र देउपा को 194 मतों से हराया। एनएसयूआई के सावन वल्दिया तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, नीरज सिंह गोबाड़ी सचिव चुने गए हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर धामी को 1227 मत मिले। देउपा को 1033, वल्दिया को 762 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर कवींद्र सिंह कोरंगा विजयी रहे। उन्हें 1201, भोपाल भट्ट को 1098, जगत सिंह जेठा को 526 मत मिले। छात्रा उपाध्यक्षा पद पर गीतांजलि जोशी 1591 मत लेकर विजयी रही। किरन जोशी को 1312 मत मिले। सचिव पद पर 1332 वोट लेकर नीरज सिंह गोबाड़ी विजयी रहे। मुकेश भट्ट को 1173, हर्षित मेहता को 448 मत मिले।
संयुक्त सचिव पद पर सूरज गिरी ने 1541 मत लेकर जीत हासिल की। दीपक सिंह ठकुराठी को 717, मोहित कल्पासी को 642 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर 1895 मत लेकर गौरव रावत विजयी रहे। दीपक वर्मा को 1399, जीवन सिंह पाटनी को 1003, अमित सामंत को 980 मत मिले। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. अजय शुक्ल ने परिणामों की घोषणा की। प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। विजयी प्रत्याशियों ने शहर में विजय जुलूस निकाला। चुनाव को देखते हुए कालेज में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। विजय जलूस में भी सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें