फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल फिल्म ‘छक्कड़, बक्कड़’ ने बच्चों को खूब लुभाया

Thu, 01 Oct 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला और बाल चित्र समिति भारत सरकार की ओर से आयोजित कुमाऊं मूवी मेला की बृहस्पतिवार को सोरघाटी के पिथौरागढ़ नगर में धूम रही। बच्चों को ‘छक्कड़-बक्कड़’, ‘छोटा सिपाही’ और ‘कभी पास, कभी फेल’ फिल्में दिखाई गई। बच्चों को सबसे रोचक अपने प्रिय अखबार अमर उजाला की विकास यात्रा पर दिखाई गई फिल्म लगी। अमर उजाला जो रोज सुबह उनके घर पर पहुंचता है, उसके छपने के तरीके, तकनीक, संपादकीय विभाग का काम, विज्ञापन, प्रसार, अखबार को समय पर लोगों तक पहुंचाने की कहानी को बच्चों ने पूरी तल्लीनता के साथ देखा। साथ ही समाचार पत्र में किस तरह समय को महत्व दिया जाता है, इस पर जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में पहला कार्यक्रम गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में हुआ। उप प्रधानाचार्य हंसा धामी ने मूवी मेला का उद्घाटन किया। उनके साथ विद्यालय की शिक्षिका कमला आर्या, पार्वती कुंवर भी थी। सैकड़ों की संख्या में मौजूद बालिकाओं ने मूवी का आनंद उठाया। अपने लिए तमाम जानकारियां हासिल की। दूसरा कार्यक्रम एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में हुआ। वहां भी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित बच्चों ने मूवी को देखी। एशियन में बच्चों ने मूवी देखी। एशियन एकेडमी के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह पाल ने कहा कि यह बच्चों को शिक्षा देने के लिए बेहतरीन प्रयास है। एसडीएस राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार पंत ने मूवी मेले का उद्घाटन करते हुए बच्चों का आह्वान किया कि विद्यालय में होने वाले इस विशेष कार्यक्रम से शिक्षा ग्रहण करें। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक बहादुर सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह धामी, नवीन चंद्र जोशी, पूरन चंद्र महर, जीवन सिंह धामी आदि मौजूद थे। विद्यालय में मूवी दिखाने के लिए बेहतरीन व्यवस्था की गई थी।


बच्चों ने दिए सटीक जवाब, पाया इनाम
गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बालिकाओं ने पूछे गए सवालों का सटीक जवाब दिया और इनाम पाया। सबसे खुशी की बात यह थी कि बालिकाओं को अमर उजाला अखबार के बारे में पहले से ही कई जानकारियां थी। उप प्रधानाचार्य हंसा धामी ने पुरस्कार बांटे। पुरस्कार पाने वालों में विमला धामी, गुलनार, रुचि पंत, मेघा पंत, नेहा शर्मा, संतोषी लोहिया, संगीता, ज्योति पाठक, सोनिया, कशिश, शिवानी, अलीशा, यज्ञा जोशी थे। इनमें से दो बालिकाओं ने अमर उजाला के बारे में भाषण देकर पुरस्कार प्राप्त किया था।
विज्ञापन



एशियन के बच्चे भी पीछे नहीं
मूवी मेला के दौरान पूछे गए सवालों का जवाब देने में एशियन के बच्चे भी कहीं पीछे नहीं रहे। इनाम पाने वालों में दीपांशु कुमार, रितिका टोलिया, हृकेष पांडे, पुष्पेंद्र परिहार, लोकेश मनोला, स्वाति धामी, निधि मर्तोलिया, सैजल ऐरी, गौरव सामंत, मयंक खड़ायत, कविता बिष्ट, कुमारी भारती, पीयूष धामी, श्रेया सैजल, दिशा ज्याला शामिल थे।


देवसिंह विद्यालय में भी प्रतिभाओं का सम्मान
देवसिंह राजकीय इंटर कॉलेज में नजारा कुछ और था। वहां पर सवालों का सही जवाब देने वाले बच्चों के साथ-साथ अपनी कक्षा में अव्वल स्थान पाने वाले विद्यार्थी भी पुरस्कृत हुए। प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार पंत ने पुरस्कार बांटे। पुरस्कार पाने वालों में प्रियांशु कुमार, जाहिद अंसारी, नीरज रावत, निशा भट्ट, निधि चंद, उषा नेगी, हेमंत शाही, दीपक शाक्य, ज्योतिप्रकाश जोशी, मनीष बसेड़ा, भास्कर पाठक, त्रिलोक कुमार, रूपेश पांडे, तरुण जोशी, दीपक नाथ, चंद्रप्रकाश, हेमराज मेहरा, रोहित टकवाल, सचिन शाही, राजेश पाठक, महिमा लोहिया, कंचन टम्टा, कमल ज्याला, अरुण कनौजिया, योगेश चंद्र, हिमांशु ओली, आरती वर्मा, रमेश पंत, शबनम, रतनदेव, प्रकाश सिंह, सौरभ कुमार, नरेंद्र सिंह, उत्कर्ष पाटनी, आरती, नीरज कुमार, रमेश सिंह शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें