फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा सुंदरी मेले में भक्तों ने लिया मां का आशीर्वाद

विज्ञापन
जूलाघाट (नेपाल) प्रहरी कार्यालय में कागज चेक करवाते नेपाली पेंशनर। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। सुदूर पश्चिमांचल का विख्यात त्रिपुरा सुंदरी मेला कोराना महामारी के बाद भी हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। मेले में 60 हजार से अधिक लोगों ने माता के दर्शन किए। पूजा के बाद भैंसों और बकरों की बलि दी गई। मेले में भारतीय लोग नहीं पहुंचे। मेले में प्रदेश नंबर सात की पर्यटन मंत्री माया भट्ट ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

नेपाल के बैतड़ी जिले में हर साल लगने वाले त्रिपुरा सुंदरी में कोरोना असर कम रहा। बैतड़ी पुलिस प्रशासन की अपील के बाद भी हजारों भक्त सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे। सुबह नौ बजे माता की सवारी पुजारा गांव से निकली। सवारी के आगे देव कन्याएं चवर हिलाते और दासियां नृत्य करते हुए चल रहीं थी। दोपहर बाद मंदिर में वापस आते हुए भंडार में पूजा-अर्चना की गई।
मंदिर के पुजारी लक्ष्मी दत्त भट्ट ने पूजा कार्यक्रम किए। उसके बाद पूजा में शमिल सोना, चांदी की छड़ें, त्रिशूल आदि को अगली पूजा तक भंडार गृह में जमा किया गया। इसके बाद 70 भैसों और 250 बकरों की बलि दी गई। मेले में सुरक्षा के लिए बैतड़ी के पुलिस अधीक्षक नारायण प्रसाद अधिकारी और प्रहरी निरीक्षक हरिशरण भट्ट खुद मौजूद रहे। पुलिस, नगरपालिका और स्वयंसेवी संस्थाओं ने भक्तजनों को मास्क और सैनिटाइजर बांटे। मेले में आए बैतड़ी के पत्रकार लोकेश साउद ने बताया इस वर्ष कोरोना वजह से पशुओं की बलि पिछले साल की तुलना में कम रही। मेला संपन्न कराने में प्रकाश थापा, केशर सिंह थापा, चंद्र सिंह थापा सहित कई स्वयंसेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें