फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

Sat, 01 Oct 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोट/गंगोलीहाट
विज्ञापन
ऐंचोली में कलश यात्रा के साथ महाकाली की मूर्ति ले जाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवरात्र के अवसर पर नगर के शिवालय, कालसिन, उल्का, चंडिका, ध्वज मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्त मां शैलपुत्री का आशीर्वाद पाने के लिए लंबी कतारों में खड़े रहे। मंदिरों के पुजारियों ने विधि विधान के साथ पूजा-अर्जना की। घरों में कलश स्थापना कर देवी सप्तशती के पाठ शुरू हो गए हैं। नगर के विभिन्न जगहों पर भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन


ग्राम ऐंचोली में नवनिर्मित भगवती मंदिर में नवरात्र पर ढोल-नगाड़ों के साथ ग्रामवासियों ने कलश यात्रा निकालकर राजस्थान से लाई गई मां भगवती और मां कालिका की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। ऐंचोली के क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश चंद्र पांडेय ने बताया कि विजयदशमी के दिन मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं अस्कोट में खोलियागांव और देवल के मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। नवरात्र की नौ रातों और दस दिनों के दौरान देवी के नौ रूपों की पूजा की जाएगी और दसवें दिन विशाल भंडारे का आयोजन होगा। गंगोलीहाट के महाकाली मंदिर और पांखू के कोटगाड़ी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन भारी संख्या में भक्त पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें