फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दिवाली में भी 66 गांवों के वीरान घर नहीं होंगे रोशन

Wed, 15 Oct 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दीपावली को लेकर नगर, कस्बे और गांवों में सजावट शुरू हो गई हैं। इसके उलट जिले में 66 गांव ऐसे हैं, जहां के घर दिवाली पर रोशन नहीं होंगे।
विज्ञापन

वीरान घरों में न तो रंगबिरंगी लाइट की चमक होगी और ना ही दीये जलेंगे। जनशून्य हुए ये गांव गैर आबाद घोषित किए गए हैं।
पिछले दो दशकों में इन गांवों के सभी ग्रामीण पलायन कर चुके हैं, जो गांव भी नहीं आते हैं। प्रदेश में रिवर्स पलायन पर जोर दिया जा रहा है। इन गांवों के वीरान और खंडहर हो चुके घर और बाखलियां इसकी हकीकत बयां कर रही हैं।
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं का कुछ हद तक विस्तार तो हुआ इन वीरान गांवों के लिए देर हो गई। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में दुश्वारियों से जूझ रहे ग्रामीणों ने पलायन करना ही बेहतर समझा था। इसके चलते ये गांव जनशून्य हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें