फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य विज्ञान विभाग महाविद्यालय का सर्वश्रेष्ठ विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एलएसएम महाविद्यालय पिथौरागढ़ में सैन्य विज्ञान विभाग सबसे सर्वश्रेष्ठ विभाग बना है। महाविद्यालय में प्राचार्य कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सैन्य विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. डीके उपाध्याय को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा विभाग लगातार छात्रों को बेहतर और उच्च शिक्षा का माहौल देने का प्रयास करता रहा है। विभाग के ढांचे को भी बेहतर बनाकर छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जाती रही है।
उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय विभाग के सभी कर्मियों को जाता है। महाविद्यालय में समस्त विभागों को विभागीय श्रेष्ठता प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता का निरीक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक नेगी ने किया।
विज्ञापन

विभिन्न पहलुओं के दृष्टिगत सैन्य विज्ञान विभाग को पहला स्थान मिला। वाणिज्य विभाग दूसरा, भू-गर्भ तीसरा, जंतु विज्ञान चौथा, वनस्पति विज्ञान पांचवे स्थान पर रहा।
शारीरिक शिक्षा, गृह, रसायन, भौतिकी, बीएड, इतिहास, संस्कृत, एमबीए विभाग, पुस्तकालय को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर प्रो. पुष्कर सिंह बिष्ट, सतीश जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें