सूनी-बोकटा सड़क की मांग को लेकर पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
सड़क की मांग को लेकर देवलथल तहसील के बोकटा के लोगों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि ग्रामीण लंबे समय से सड़क की मांग उठा रहे हैं, लेकिन उनकी उपेक्षा की जा रही है।
भंडारीगांव रजवार ग्राम पंचायत बोकटा के ग्रामीण सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। दिगरा मुवानी के जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने बताया कि सूनी से बोकटा तक 10 किमी सड़क कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत हुई थी। इसकी डीपीआर लोनिवि द्वारा पूर्व में शासन को भेजी गई थी।
शासन से मुआवजे का दो करोड़ का बांड लोनिवि को मिला था, लेकिन अब तक न तो लोगों को मुआवजा बांटा गया और न सड़क कटिंग की प्रक्रिया ही शुरू की है। उन्होंने सड़क बनाने और मुआवजा देने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में दीवान सिंह, देव सिंह बिष्ट, भीम सिंह, खड़क बहादुर, पूरन बहादुर, नरेंद्र सिंह, कुंदन सिंह चौहान आदि शामिल थे।