पिथौरागढ़ के ऐंचोली में पानी के लिए प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : पिथौरागढ़
ऐंचोली क्षेत्र में पेयजल किल्लत को लेकर क्षेत्र के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। पानी की आपूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने पेयजल किल्लत को लेकर नारेबाजी की। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदांडे को सौंपे ज्ञापन में इन लोगों ने कहा है कि ऐंचोली में मल्लिकार्जुन स्कूल के निचले मोहल्ले में पिछले एक महीने से पेयजल आ
पूर्ति ठप है। कहा है कि कई बार मामला विभागीय अधिकारियों के सामने उठाया जा चुका है। पेयजल मंत्री को भी इस मामले में सूचना दी गई लेकिन पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं की गई। पानी को लेकर इलाके में त्राहि-त्राहि मची हुई है। लोगों को कई किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है।
इन लोगों ने जिलाधिकारी से जलापूर्ति सुचारु करवाने की मांग करते हुए कहा कि जलापूर्ति नहीं हुई तो 22 फरवरी से आंदोलन किया जाएगा। विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने के साथ ही धरना दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने जलापूर्ति के लिए जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित करने की बात कही। प्रदर्शन में महेश चंद्र, आनंद मल्ल, माधवी वल्दिया, रेवती देवी, शांति देवी, अनीता वल्दिया, लक्ष्मी देवी, भागीरथी ऐर आदि शामिल थे।