विश्वविद्यालय की मांग को लेकर पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : पिथौरागढ़
विश्वविद्यालय बनाने की मांग धीरे-धीरे जोर पकड़ती जा रही है। छात्र संघ सहित तमाम संगठनों की ओर से शनिवार को भी घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया और पर्चे बांटे। इस दौरान लोगों ने प्रदर्शन कर शीघ्र विश्वविद्यालय की घोषणा करने की मांग उठाई।
शनिवार को छात्र संघ अध्यक्ष राकेश जोशी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष महेंद्र रावत, जनमंच के संयोजक भगवान रावत आदि ने सरस्वती विहार कॉलोनी में हस्ताक्षर अभियान चलाया और लोगों से विश्वविद्यालय की मांग के साथ जुड़ने की अपील की। छात्र संघ अध्यक्ष ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती अभियान जारी रहेगा।