फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के विरोध में नेड़ा वालों का प्रदर्शन

Wed, 21 Mar 2018 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीएम कार्यालय के आगे प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम नेड़ा के लोगों ने गौचर, पनघट की जमीन पर अवैध कब्जा करने के विरोध में डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने कब्जा न हटने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। डीएम सी रविशंकर ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


अतिक्रमण के खिलाफ डीएम कार्यालय पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग गांव की गौचर, पनघट की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। इससे गांव के लोग भविष्य में गौचर, पनघट से वंचित हो जाएंगे। गांव के लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर अवैध निर्माण हटवाने की मांग की। प्रदर्शन में जीवन चंद्र शर्मा, रवि शर्मा, गोकुल शर्मा, संजय शर्मा, नवीन शर्मा, मोहन शर्मा, नंद गोपाल शर्मा, पुष्पा शर्मा आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें