सर्वे बदलने की मांग को लेकर पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
मड़, जीवी, सल्मोड़ा के लोगों ने बाईपास के लिए किए जा रहे सर्वे को बदलने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया।
इन लोगों का कहना है कि बाईपास के लिए मड़ से जीबी-सल्मोड़ा तक सड़क का सर्वे किया गया। सर्वे में जीबी, घुंसेरा गांव के 23, सल्मोड़ा के 30 परिवार और इंटर कॉलेज सातशिलिंग का भवन प्रभावित हो रहा है। भवनों को बचाने के लिए सड़क के सर्वे में बदलाव किया जाना चाहिए। सड़क का सर्वे बदलने के लिए विकल्प भी मौजूद हैं। कहा कि सड़क को मड़-जीबी पुलिया से पंसिल होते हुए मड़मौन में पुलिस थाने के पास निकाला जा सकता है।
इस तरह बाईपास बनता है तो एक-दो ही परिवार इससे प्रभावित होंगे। कहा कि 2 फरवरी को यह मामला वित्त मंत्री प्रकाश पंत के सामने उठाया था। मंत्री ने जिलाधिकारी को फिर से सर्वे के लिए निर्देशित किया था। प्रदर्शन में सरपंच कैलाश चंद, भरत राम, नरेंद्र चंद, नंदन सिंह, उमाशंकर, कमल राम, राजेंद्र राम आदि शामिल थे।