फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल चिकित्सा व्यवस्था को लेकर जजुराली में किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
बदहाल चिकित्सा व्यवस्था को लेकर धरना देते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लचर चिकित्सा सेवाओं के खिलाफ रविवार को विण विकासखंड के जजुराली में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि राज्य की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक के नेतृत्व में जजुराली में लोगों ने धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की जनता को अलग राज्य बनने के बाद भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। पहाड़ के अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं। कई अस्पतालों में लाखों के उपकरण डॉक्टरों और तकनीशियों के नहीं होने से जंक खा रहे हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों के नहीं होने से पहाड़ के मरीज हायर सेंटर रेफर किए जा रहे हैं।
अधिकांश मरीज रास्तों में ही दम तोड़ देते हैं। पहाड़ के गरीब लोग यहां से बरेली, दिल्ली, देहरादून जाने को मजबूर रहते हैं। लोगों की जमा आवागमन में ही खर्च हो जाती है। हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में सुविधाएं बढ़ानी चाहिए, जिससे कुमाऊं के लोगों को अच्छी चिकित्सा सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने में राज्य आंदोलनकारी मोहन पाठक, पुरमल सिंह धर्मशक्तू, मनोज कुमार आर्या, सुभाष राम, पूरन सिंह, भुवन नाथ, मोहन सिंह, डा.लोकेश जोशी, राजूराम, सुशील खत्री, चंद्रशेखर, राजेश, विक्रम भंडारी, प्रकाश, चंद्र सिंह, प्रशांत कठायत आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें