सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते चुलकोट के ग्रामीण।
- फोटो : PITHORAGARH
चुलकोट सड़क के लिए किया प्रदर्शन
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। चुलकोट के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क का निर्माण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
मंगलवार को चुलकोट सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि चुलकोट अनुसूचित गांव की बस्ती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पिछले 20 सालों से टाला फगाली-चुलकोट गांव सड़क की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी सड़क निर्माण की मांग को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क नहीं होने के कारण बीमार, गर्भवती महिलाओं को सड़क तक पहुंचाने में काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर राकेश, राजमोहन, पवन कुमार, अक्षय कुमार, गीता लोहिया, ममता लोहिया, सतीश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
फोटो विवरण-15पीटीएच 01पी- सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते चुलकोट ग्रामीण।
..............